Gangotri Highway: धरासू बैंड के पास आया मलबा और बोल्डर, बड़े वाहनों की आवाजाही थमी, मौसम का जानें हाल

Mar 25, 2023 - 17:18
 0  11
Gangotri Highway: धरासू बैंड के पास आया मलबा और बोल्डर, बड़े वाहनों की आवाजाही थमी, मौसम का जानें हाल

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार रात की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं आज शनिवार सुबह गंगोत्री हाईवे धरासू बैंड के पास मलबा व बोल्डर आने से बंद हो गया।

छोटे वाहनों को कल्याणी धरासू फेड़ी मार्ग से डायवर्टकिया गया, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही थमी हुई है। उत्तराखंड में चार दिन तक लगातार हिमपात से उच्च हिमालयी क्षेत्रों की चोटियां लकदक हो गई हैं। मार्च में जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमवीर माइनस 20 डिग्री तापमान में ड्यूटी कर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।

मार्च में अमूमन ठंड समाप्त होकर गर्मी का अहसास होने लगता है। नवंबर से लेकर फरवरी तक हिमपात के बाद मार्च से बर्फ पिघलनी शुरू हो जाती है। इस बार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मार्च में जमकर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बर्फबारी के चलते वहां तापमान माइनस-20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow