देश की आजादी के बाद पहली बार होगी किसी महिला को फांसी
उत्तर प्रदेश (uttar pardesh) के अमरोहा जिले की शबनम और उसके प्रेमी सलीम एक साथ फांसी पर लटकाए जाएंगे । आजादी के बाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब किसी महिला को फांसी पर लटकाया जाएगा। इसके लिए मथुरा जेल में तैयारियां शुरू हो गई है। मथुरा स्टेट उत्तर प्रदेश के इकलौते महिला फांसी घर में अमरोहा की रहने वाली शबनम को फांसी की सजा दी जाएगी। 2012 के निर्भया के आरोपियों को फांसी पर लटकाने वाले मेरठ के मशहूर जल्लाद (Pawan jallad) पवन जल्लाद भी दो बार फांसी घर का निरीक्षण कर चुके हैं। हालांकि अभी फांसी की तारीख तय नहीं हुई है।
सर्वोच्च न्यायालय सेब पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद और राष्ट्रपति ने उसकी दया याचिका खारिज कर दी है। अब शबनम का फांसी पर लटकना तय हो गया है। मथुरा जेल के महिला फांसी घर में शबनम की फांसी की तैयारियां शुरू हो गई है डेथ वारंट जारी होते ही शबनम को फांसी की सजा दे दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली शबनम ने अप्रैल 2008 में प्रेमी के साथ मिलकर अपने सात परिजनों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शबनम की फांसी की सजा बरकरार रखी थी। राष्ट्रपति ने भी दया याचिका खारिज कर दी है। भारत की आजादी के बाद शबनम पहली महिला कैदी होगी जिसे फांसी पर लटकाया जाएगा।
आजादी के बाद भारत (India) के इतिहास में आज तक किसी भी महिला को फांसी नहीं हुई
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में डेढ़ सौ साल पहले महिला फांसी घर बनाया गया था । लेकिन आजादी के बाद से अब तक किसी भी महिला को फांसी की सजा नहीं दी गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अभी फांसी की तारीख तय नहीं हुई है। लेकिन हमने तैयारियां शुरू कर दी है डेथ वारंट जारी होते ही शबनम को फांसी दे दी जाएगी।
अपराध का पूरा विवरण सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी
उत्तर प्रदेश (UP) के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी के शिक्षक शौकत अली की एकलौती बेटी शबनम के सलीम के साथ प्रेम संबंध थे। शबनम काफी पढ़ी-लिखी लड़की थी, उसने अंग्रेजी और भूगोल से एमएम (MA) किया था। वही उसका प्रेमी सलीम पांचवी फेल था, और वह मजदूरी का काम करता था । शबनम के परिवार के पास काफी जमीन थी। इसलिए दोनों के संबंधों को लेकर परिजन विरोध कर रहे थे।
शबनम ने 14 अप्रैल 2008 की रात को अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर ऐसा खूनी खेल खेला की सुनकर पूरा देश हिल गया था। शबनम में अपने माता-पिता, भाई, बहन,भाभी और (10 months) दस माह के भतीजे समेत परिवार के सात 7 लोगों को पहले बेहोश करने की दवा खिलाई, इसके बाद कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला।
शबनम ने हत्या करने के बाद तेजी से रोना चीखना शुरू कर दिया। जब आसपास के लोग पहुंचे तो शबनम को इस हालत में देखकर दंग रह गए। शबनम खून से लथपथ सात लाशों के बीच जोर-जोर से रो रही थी। घर में अकेली 25 साल की लड़की शबनम जीवित थी। आधी रात को हुए सनसनीखेज हत्याकांड से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। शबनम ने पुलिस को बताया कि उसके घर में लुटेरे घुसे और पूरे परिवार की हत्या कर दी। वह बाथरूम में थी इसलिए बच गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के शक की सुई शबनम पर घूम गई। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि मृतकों को मरने से पहले कोई दवा खिलाकर बेहोश किया गया था, और मरने वालों ने खुद को बचाने की कोई कोशिश नहीं की थी। फिर पुलिस ने शबनम की कॉल डिटेल निकाली जिसे पता चला कि हत्या की रात शबनम की एक ही नंबर पर कई बार बात हुई थी।
इसके बाद पुलिस ने शबनम से कड़ी पूछताछ की। आखिर शबनम टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सलीम को भी गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसने फिजूल में कबूल कर लिया। सलीम की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली। उसके बाद शबनम और सलीम को फांसी की सजा दे दी गई ।
यह भी पढ़ें
घोड़ा (खच्चर) व्यापारियों ने की डीएम से रोजगार दिलाने की मांग : बागेश्वर
चॉकलेट के बहाने पड़ोसी ने 11 साल की बच्ची को बुलाया, दुष्कर्म के बाद हथौड़े से की हत्या
Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी पर इन मंत्रों व आरती के साथ करें मां सरस्वती की पूजा-अर्चना
नैनीताल गहरे खाई मे जा गिरी पिकअप एक ही गाँव के तीन युवकों की मौत
Discussion about this post